Sunday 26 June 2016

अब रूलाओगे क्या

मनमोहन सिंह सब्जी खरीदने गए।
मनमोहन सिंह: भिंडी क्या भाव है?
सब्जीवाला: अब रुलाएगा क्या पगले?
मुफ्त में ले जा, पहली बार आवाज सुनी है तेरी।

मोदी सब्ज़ी खरीदने गए।
मोदी: भिंडी क्या भाव है?
सब्जीवाला :
अब रुलाएगा क्या पगले?
मुफ्त में ले जा, इलेक्शन क बाद पहली बार इंडिया में दिखा

राहुल गांधी सब्जी खरीदने गए।

राहुल गांधी : भिंडी क्या भाव है?
सब्जी वाला :
अब रूलाएगा क्या पगले?
मुफ्त मे ले जा। ये भिंडी नही मटर है

Question- सब्जी वाला कौन था??

अब रूलाओगे क्या यह पूछ के…

इतना सब मुफ्त में केजरीवाल के इलावा और कौन दे सकता है!

छोटे लोग, बड़ी कहावतें

अगर आपने अपनी शट॔ का पहला बटन गलत लगाया है तो
निसंदेह बाकी सभी बटन गलत ही लगेंगे

–रमेश टेलर

जरूरी नही है हर बात महात्मा गांधी या शेक्सपीयर ने कही हो ।।।
————————————————

अगर आपकी राह में छोटे छोटे पत्थर आये तो समझ लेना…
रोड का काम चल रहा हे ।।।

– रामलाल ठेकेदार


जिंदगी में सिर्फ पाना ही सबकुछ नहीं होता,
उसके साथ नट बोल्ट भी चाहिए….

– पिंटू मिस्त्री
————————————————

तुम मुझे खून दो…
मैं तुम्हे ३ बजे तक रिपोर्ट दूंगा.. ‘

– रामा पैथोलॉजी

————————————————


यहाँ खुदा है, वहाँ खुदा है

आस पास खुदा ही खुदा है

जहाँ खुदा नहीं है, वहाँ कल खुदेगा


– मुंबई नगरपालिका